TH
TEJ HIND Official Media Hub
Tej Hind Article

झारखंड में भाजपा की नई चुनावी रणनीति: हेमंत सोरेन की भाभी सीता सोरेन सहित तीन प्रमुख उम्मीदवारों को मिला टिकट"

• Tej Hind News Network

 

"झारखंड में भाजपा की नई चुनावी रणनीति: हेमंत सोरेन की भाभी सीता सोरेन सहित तीन प्रमुख उम्मीदवारों को मिला टिकट"

भारतीय जनता पार्टी (बीजेपी) ने झारखंड की धनबाद, चतरा, और दुमका लोकसभा सीटों के लिए अपने प्रत्याशियों की घोषणा की है। चतरा से कालीचरण सिंह, धनबाद से ढुलू महतो, और दुमका से सीता सोरेन को टिकट दिया गया है। 


कालीचरण सिंह वर्तमान में बीजेपी के प्रदेश उपाध्यक्ष हैं और वे झारखंड के चतरा जिले के सोनबीघा गांव से हैं। वहीं, ढुलू महतो धनबाद के बाघमारा विधानसभा क्षेत्र के विधायक हैं और इस बार लोकसभा चुनाव में उन्हें बीजेपी ने मौका दिया है। सीता सोरेन पहले झामुमो की विधायक थीं और वे दिशोम गुरु शिबू सोरेन की बड़ी बहू हैं। हाल ही में उन्होंने झामुमो छोड़कर बीजेपी में प्रवेश किया है।


इसके अलावा, बीजेपी ने झारखंड की 14 लोकसभा सीटों में से 13 सीटों पर अपने उम्मीदवारों की घोषणा की है, जिनमें तीन महिला प्रत्याशी शामिल हैं: अन्नपूर्णा देवी, गीता कोड़ा, और सीता सोरेन। अन्नपूर्णा देवी को कोडरमा से, गीता कोड़ा को सिंहभूम से, और सीता सोरेन को दुमका से टिकट दिया गया है।



Highlights 

  • चतरा से भाजपा के प्रदेश उपाध्यक्ष कालीचरण सिंह को भाजपा ने दिया टिकट
  • दुमका से सीता सोरेन, धनबाद से ढुलु महतो भाजपा प्रत्याशी, चतरा से सुनील सिंह का टिकट कटा
  • दुमका से सुनील सोरेन का टिकट बदल कर शिबू सोरेन की बड़ी बहू सीता सोरेन को बनाया प्रत्याशी

झारखंड में भाजपा की नई चुनावी रणनीति: हेमंत सोरेन की भाभी सीता सोरेन सहित तीन प्रमुख उम्मीदवारों को मिला टिकट"


पहली बार राजपूत समाज को प्रतिनिधित्व नहीं

भारतीय जनता पार्टी के 13 प्रत्याशियों में से कोई भी राजपूत जाति से नहीं है। जबकि पिछले दो लोकसभा में झारखंड की चतरा और धनबाद सीट से पार्टी राजपूत समाज के प्रत्याशी को टिकट दे रही थी।

इस बार चतरा से कालीचरण सिंह और गोड्डा लोकसभा सीट से सामान्य जाति के निशिकांत दूबे को प्रत्याशी बनाया गया है। भाजपा ने टिकट वितरण में अनारक्षित सीटों पर ओबीसी वर्ग को सर्वाधिक प्रतिनिधित्व दिया है।


सुनील सिंह ने एक्स पर किया पोस्ट

रविवार दोपहर ही चतरा से सांसद सुनील सिंह ने इंटरनेट मीडिया एक्स पर पोस्ट कर दस साल काम करने का अवसर देने के लिए पार्टी नेतृत्व का आभार जताया था। उनके इस पोस्ट के बाद ही कयास लगाए जा रहे थे कि पार्टी उन्हें टिकट नहीं दे रही है।

इस खबर को शेयर करें:
Collaboration & Media Inquiry

बिजनेस संपर्क और विज्ञापन

यूट्यूब, फेसबुक और वेबसाइट पर विज्ञापन, स्पॉन्सरशिप या खबरों के सुझाव के लिए हमसे संपर्क करें।